बिजनेस के बारे मे मेरे अनुभव
सन 2016 के सितंबर अक्टूबर से लेकर साल 2024 के अक्टूबर नवंबर तक मै बिजनेस मे शामिल रहा. बहुत अच्छी लर्निंग रही इन आठ सालो के दौरान।
कॉलेज एजुकेशन का बिजनेस था।
मेरे अनुभव इस तरह से रहे :
1. जब आप कोई बिजनेस शुरू करे, तब साझेदार के साथ बिजनेस मॉडल, बिजनेस एथिक्स, फायनेन्स कों पहले ही दिन तय कर लेना चाहिये।
2. बिजनेस एक साहसिक काम है, आपको इसे कितना बढ़ाना है, किस समय इसे विस्तार देना है। ये बातें स्पष्ट होनी चाहिये, टाइम लाइन से समझौता नही होना चाहिये।
3. बिजनेस मे आपसी निर्णय बहुत महत्वपूर्ण होते है। साझेदारो के निर्णय आपसी सहमति से होने चाहिए। डिकटेट निर्णय एक साझेदार कि महत्वकांक्षाओं के हवाले होकर बिजनेस कों डायल्यूट कर देते है।
4. बिजनेस का अहम पहलू ह्यूमन रिसोर्स होते है। आपके साथ और अधीनस्थ काम करने वाले लोगो की निष्ठा और ऊर्जा बिजनेस कों ग्रो करती है। हमेशा इन लोगो का ध्यान रखना चाहिये।
5. चाहे हम कम डिलीवर करे, लेकिन बेटर डिलीवर करे। डिलीवरी ही आपका प्रोडक्ट है। जों कि बेहतरीन होना चाहिये।
6. बिजनेस परसन कों सिर्फ ऑफिस मे नही बैठना चाहिये। वो अपने प्रोडक्ट का चलता फिरता प्रचार होता है। उसे अपने प्रोडक्ट कों ओढ़कर बाहर निकलना चाहिये, लोगो से मिलते रहना चाहिये। बराबर के लोगो से अपने आईडिया और विजन कों साझा करना चाहिये। कंजूमर से फीड बेक लेते हुए अपनी सफलताओं कों बताना चाहिये। और जों बड़े, बुजुर्ग लोग है उनसे निरंतर आशीर्वाद लेना चाहिये। ऑफिस मे नही बैठना चाहिये लगातार।
7. सिमिलर बिजनेस करने वाले लोगो कों छांटकर उनसे सम्पर्क करते रहना चाहिये. इससे आप रुझानों और भविष्य कों भाँप पाते है। हेल्दी कॉम्पिटिशन मे बने रहते है।
8. बिजनेस मे आपको अपनी हेल्थ, फेमेली, हॉबीज, कनेक्शन्स कों नही भूलना चाहिये. बिजनेस अपनी जगह है. ये चीजे अपनी जगह है।
ये वो बातें है, जों कुछ मैंने अपनाई और कुछ कों मै अपना नही सका. लेकिन मैंने सीखी ये बातें. ये बातें मुझे याद रहे, इसलिय यहाँ लिख रहा हूं. ( फोटो : 14 नवंबर 2024 कों इंटर कॉलेज खो खो प्रतियोगिता मे कॉलेज टीम रनर रही )
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें