दीपावली 2024

दीपावली निकल गयी। पुखराज और शुभम आ गए थे दीपावली पर, उनके आने से पहले ही उनके आने का मौसम शुरू हों जाता है। 
घर मे रौनक़ रहती बन जाती है, दोनों ही बड़े प्यारे बच्चे है घर के. घर की वेल्यू समझते है. 
इस बार कलर करवाया है घर का. सुंदर और स्वस्थ हों गया घर. कुल 1.35 लाख रुपया खर्च हुआ. लेकिन बढ़िया रंग हुआ. 
9 नवंबर कों गुड्डू का जन्मदिन था, मै कोटा था, देर हों गयी, पहुंच नही पाया. अच्छा प्रोग्राम हुआ, सब घर वाले भोजन करने पधारे, बढ़िया लगा सबको. 
एक बात और हुई, 7 तारीख कों नई गाड़ी ली पापाजी ने. टाटा पंच रिदम एडवेंचर ली है. मजबूत गाड़ी है, एवरेज भी 20-25 किलोमीटर प्रति लीटर पेट्रोल का है. 
पहले बोलेरो थी, पापाजी काफी मिस कर रहे थे गाड़ी की जरूरत तो पड़ती ही है.
दीपावली पर सब भाई साथ बैठे, बातें की. रणजीत पुखराज और मै राम ढाबे पर बैठे 6 नवंबर की तारीख कों. डेढ़ दो घंटे बातें हुई हमारी. रणजीत कों भी अच्छा लगा. 
ये दीपावली अच्छी रही इस बार, सबने खुशियाँ मनाई. सब बड़े मेलजोल से रहे. 
मै भी कॉलेज से फ्री हों गया इस दीपावली पर. अच्छा लग रहा है, फील फ्री की भावना है. अब कॉलेज मे पढ़ाने लिखाने और मैनेजमेंट का काम है, पूरी ताकत और ईमान से करूंगा. 
कल 11 नवंबर कों पुखराज शुभम जा रहे है, इस बार डबोक उदयपुर एयरपोर्ट से जायेंगे. श्री नाथ जी के दर्शन करते हुए. पापा मम्मी भी जायेंगे उदयपुर तक. 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्या रेगुलर संबंध बनाने से महिलाओ का वजन बढ़ता है ?

शादी/ पार्टी में कैसे खाना खाए की वजन नहीं बढ़ पाये (How to take food in party/function to avoid weight gain, Hindi)

फिटनेस के लिए साईकल चलाने से क्या फायदे होते है?