वजन घटाने के साइकोलोजिकल उपाय : माइंडसेट पहली सीडी है
आपको अपने बढे हुए वजन से परेशानी है . और ये परेशानी आपको हर पल समस्या में डाल रही है . लेकिन दिक्कत यह है कि आपका ब्रेन कुछ इस तरह से डिजाइन है कि आप का दिमाग हमेशा एक रेजिस्टेंस पैदा करता है . और आप हर तथ्य को इग्नोर करते है अपने वजन के सम्बन्ध में .
ये तो हुई एक बात . दूसरी अहम् बात यह है की वजन तो आपको कम करना ही है , यह आपके मन की बात है . लेकिन सुनिए , आप जल्दबाजी में मत सोचिये . वजन कम होगा , कैसे होगा , यह समझ लीजिये एक बार .
आपका जितना भी वजन है , कितना भी हो चाहे . उसे बेलेंस करने में आपको वक्त लगेगा . या हूँ कहिये कि वजन बेलेंस करने में वक्त लेगा .
आपको क्या करना है इस स्तिथि में . आपको खुद को समझाना है कि इस वक्त आपको जल्बाजी में कुछ नहीं करना है . और रेगुलार अपने आपको कम से कम पांच मिनट देना है . हां , रोज .
कैसे ?
आप रोज कम से कम पांच मिनट यह विचार कीजिये की आप वजन को कम करने में आपकी बॉडी को क्या सहयोग देने वाले है . क्या आप डाईट को लाकर कुछ हेल्प कर सकते है आज . या फिर कुछ केलोरिज बर्न करना है आपको आज . बिना किसी ख़ास टारगेट के .
जब आप इन पांच मिनट का उपयोग करना सिखने लगते है तो आप अपने आप को नई तरह के माइंड सेट में ढाल रहे है . यह शुरुआत कीजिये . आप देखेंगे की रोज आप कुछ न कुछ ग्राम खो रहे है . ज्यादा उर्जावान हो रहे है . और पहले से हलके हो रहे है .
आराम से - रेगुलर और ख़ुशी के साथ अपने नये माइंड सेट के साथ .
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें