अजीब परेशानी खड़ी हो जाती है , जब मन में वजन कम करने का संकल्प हो , आप खाने पर नियंत्रण भी कर रहे है और इसी बीच शादी /पार्टी /फंक्शन का इनविटेशन आ जाए। जाना तो पड़ेगा ही , और वहाँ खाना भी खाना ही पड़ेगा। और फिर खासकर इंडियन फंक्शन में खाना इतना भारी होता है की फंक्शन के सीजन में कोई लगातार अटेंड कर ले तो दो से चार किलो वजन बहुत ही आसानी से बढ़ ही जाता है। और सबसे बड़ी बात यह है की ऐसे फंक्शन्स में आप चाह कर भी खाने से मना नहीं कर सकते है , खैर कुछ टिप्स है , जिन्हे अपना कर आप आराम से ऐसे फंक्शन्स को एन्जॉय भी कर सकते है और अपनी केलोरी इनटेक को मेंटेन भी कर , वह भी बिना परेशानी के , कैसे ? आइये देखते है - फंक्शन के लिए घर से निकलते वक्त फ्रूट खा कर निकलिए , फ्रूट्स में होने वाला फाइबर फुलनेस की फिलिंग देता है , यानि पेट को लम्बे समय तक भरा रखता है बिना एक्स्ट्रा कैलोरी को बढ़ाये। यानी आप फंक्शन में खाएंगे तो भी कम खाएंगे ऑटोमेटिक ही। फंक्शन में पहुँचते ही , ठंडे पानी पर ध्यान दीजिए , और जाते ही पहले एक गिलास ठंडा पानी पी लीजिए , खाने से पहले ठं...
Herbalife products company se direct kese mangwaye
जवाब देंहटाएं