नये साल में फिटनेस प्राप्ति और समस्याएँ ( new year weightloss/ fitness goals in hindi)
नए साल में आपने अपने वजन और फिटनेस से संबंधित कोई संकल्प तो जरूर सोचा होगा. किसी को चाहे बताया नहीं हो, मगर सोचा जरूर होगा. सोचने में कोई बुराई कितना अच्छा हो कि आप अपने संकल्प को पूरा भी कर लें इस साल.
पहली बात तो यह कि वजन कम करने या फिटनेस लेवल को बढ़ाने का संकल्प निम्न कारणों से पूरा नहीं हो पाता.
१. आप सिर्फ यह जानते है कि वजन कम करना है, मगर कैसे और कब तक का जवाब आपके पास नहीं है. और जब जवाब आप के पास नहीं है तो आप धड़ाधड़ इंटरनेट पर तेजी से वजन कम करने के तरीके खोजने लग जाते है. और अंततः कुछ दिनों के बाद चुप चाप बैठ जायेंगे. हताश होकर. सच बात तो यह है कि तेजी से वजन कम करने का कोई तरीका है ही नहीं. और कोई आपको तेजी से वजन कम करने का तरीका बता रहा है तो यकीन कीजिये आप को मुर्ख बनाया जा रहा है.
२. संकल्प पूरा नहीं होने का दूसरा बड़ा कारण यह है कि आप अपने लिए बहुत बड़े लक्ष्य निर्धारित कर लेते है. मसलन यह कि, आप तीन महीनो में 15 किलो वजन कम कर लेंगे. और जब आप शुरू करते है,और अपेक्षित परिणाम नहीं मिलते है तो आप फिर से निराश हो कर फिटनेस जर्नी को बंद कर देते है।
३. संकल्प पूरा नहीं करने का तीसरा और मजबूत कारण यह भी है कि आप बाहरी मोटिवेशन के कारण फिट होने का नया प्लान बनाते है। जैसे ही ये बाहरी मोटिवेशन कमजोर हुआ आप फिर से वही, निढाल और हताश हो कर बैठ जाते है। और इस बार पहले से भी ज्यादा मिसफिट हो जाते है।
अच्छा , तो किया क्या जाए फिर !
देखिये कुछ बाते अपने जहन में बैठा लीजिये।
मसलन , वजन काम करने में या फिटनेस प्राप्ति में कम से कम छह महीने का समय तो लगना ही है. अगर आप छह महीने किसी ख़ास डिसिप्लिन पर चल सकने की स्तिथि में है तो ही शुरू कीजिये. वरना कोई मतलब नहीं है.
दूसरी बात ! वजन कम करना और फिटनेस पाना है तो आपको दो काम एक साथ करने है। एक तो आपको अपनी डाइट को ठीक करना पड़ेगा। और दूजे आपको ऐक्टिविटी भी बढ़ानी पड़ेगी। अगर आप ये दोनों चीजे करने को तैयार है तो ठीक है. आप शुरुआत कर सकते है.
तीसरी बात, आपको कुछ तैयारी करनी पड़ेगी। जैसे की एक डाइट चार्ट बनाना पड़ेगा खुद का. और सुबह या शाम का वक्त खाली करना पड़ेगा. जब आप जिम, वॉक, या सेल्फ एक्सरसाइज कर सके.
तो ठीक है।
अगली पोस्ट में हम डाइट, वॉक आदि पर बात करेंगे. ताकि आप काम से कम चार किलो वजन हर माह तो कम कर ही सके.
शुक्रिया दोस्तों.
आप को ठीक लगे तो पोस्ट को व्हाट्सऐप आदि पर शेयर कर सकते है।

Very nice
जवाब देंहटाएंTARA chand
जवाब देंहटाएं