केलोरी कंट्रोल से वजन कैसे घटाए ? (How to lose Weight with calorie control)

आपने आज सुबह एक चाय और रोश्टेड  ब्रेड ली है , नाश्ते में।  जानते है आपने क्या खाया है ?
- आपने करीब 250 से 300 केलोरी ली है , चाय और ब्रेड से तो लंच तक पेट भरा नहीं रहेगा , सो हो सकता है लंच तक आप कुछ और खा ले।  लंच में आप रोटी,दाल,सब्जी,दही आदि लेते है तो भी आप ने 1200 केलोरी ले ली है  . खैर.. बात यह समझने लायक है की केलोरी वह ऊर्जा है जो आप लेते है  . इस केलोरी बर्न होनी चाहिए और बर्न नहीं हुई तो चर्बी के रूप में जमा होती चली जायेगी  . आम तौर पर शहर में रहने वाले महिला और पुरुष जो स्ट्रीट फ़ूड भी खाते है वे 3000 केलोरी तो ले ही लेते है कम से कम , और बर्न कितनी करते है ? बहुत कम , बर्न न होने के कारण केलोरी फेट के रूप में जमा होगी।
और जो पहले से ही मोटे है वे केलोरी कम करने के लिए भूखा रहना चालू कर देते है , जिसके कारण शरीर का मेटाबोलिज्म बिगड़ जाता है और जैसे ही डाइटिंग करते है , वजन दुगनी गति से बढ़ता है , बढ़ जाता है।
अब किया क्या जाए , केलोरी कट करे तो दिक्कत और न करे तो मोटापा ! 
चलिए आर्टिकल की पहली लाइन को फिर से पढ़ते है ,.... आपने आज सुबह एक चाय और रोश्टेड  ब्रेड ली है , नाश्ते में।  जानते है आपने क्या खाया है ? - आपने करीब 250 से 300 केलोरी ली है........ नाश्ते में कुछ ऐसा लिया जाए की केलोरी भी कम हो और भूख भी शांत हो जाए , तो हमारा काम बन सकता है ।  (नाश्ता तो करना जरुरी है ही , नहीं करेंगे तो वजन बढ़ जाएगा ) . ऐसे में हमे लो केलोरी और फूल पोषक नाश्ता करना होगा , यानी की फल , बिना तेल, घी , दूध, चीनी से बना खाना - आप अपने आस पास नजर दौड़ाइए ऐसे बहुत से विकल्प मिल जाएंगे  . उन्हें यूज़ कीजिए और अपना केलोरी कम कर लीजिए।
लंच और डिनर में भी यही करना होगा।  पर क्या होगा इससे , क्या होगा की जब हमने केलोरी कम कर ली और पोषण भी ले लिया  . बताते है ! मान कर चलिए की आपको रोज 1800 केलोरी की जरुरत पड़ती है अपने आप को ऊर्जा देने के लिए , अपने रोजमर्रा के काम निपटाने के लिए , और आप 1000 केलोरी ही ले रहे है।  तब आपने जो चर्बी इकट्ठी कर रखी है शरीर में , वही चर्बी आपके शरीर को ऊर्जा और शक्ति देने के काम आएगी  . यानी शरीर के बैंक में केलोरी का रुपया फेट के रूप में जमा है , और जरुरत पड़ने पर यही फेट/चर्बी काम आएगी  . सो समझदारी इसी में है की हम कम केलोरी और पोषक तत्व ले , और अपना वजन अपने आप कम होने दे  , बजाए इसके की हम चिंता में रहे की मोटापा कम कैसे करे !
एक तथ्य यह भी है की मोटापे की चिंता करने से मोटापा घटता तो नहीं है मगर बढ़ जरूर जाता है।  तो , निश्चिन्त रहिए और वैज्ञानिक ढंग से अपनी छरहरी काया फिर से प्राप्त कर लीजिए ,
और फिर भी बहुत अधिक परेशान है आप वजन को लेकर , और वजन कम करना बहुत ही जरुरी हो गया है , तो हमसे संपर्क कीजिए  . ब्लॉग पर आने के लिए शुक्रिया , आते रहिए  . आपका स्वागत है।

Related Post
Start with Herbalife

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्या रेगुलर संबंध बनाने से महिलाओ का वजन बढ़ता है ?

शादी/ पार्टी में कैसे खाना खाए की वजन नहीं बढ़ पाये (How to take food in party/function to avoid weight gain, Hindi)

फिटनेस के लिए साईकल चलाने से क्या फायदे होते है?