मोटापे और पेट खराब रहने की समस्या से ऐसे निपटे (how to cope up with weightloss and costipation)

मोटापे के साथ कांस्टीपेशन सबसे आम जुडी हुई समस्या है , जो मोटापे से ग्रस्त है उसे कम या ज्यादा पेट खराब रहने की शिकायत रहती है ही , मोटापे के कारण पेट खराबी की शिकायत इन कारणों से रहती है मुख्यतः ,
कारण -
  • खाने पीने का समय गड़बड़ रहता है , कभी जल्दी खाना खा लेते है और कभी लेट खाना खाते है तो कभी खाना खाते भी नहीं है  . इस कंडीशन में पेट का सिस्टम भी गड़बड़ा जाता है - कोशिश कीजिए की आप समय से ब्रेकफास्ट - लंच -डिनर  करे   . 
  • नियमित तौर पर नाश्ता नहीं करने से पेट खराब भी होगा और आपका मोटापा भी दिनोदिन बढ़ेगा , होता यह है की आप डिनर करने के बाद अगले दिन नाश्ता नहीं करते है तो पेट करीब सोलह से उन्नीस घंटे भूखा रहता है बिना भोजन के , इस सिचुएशन में पेट से जुड़े हार्मोन्स गड़बड़ हो जाते है और , चर्बी बढ़ने के साथ साथ आप गैस की समस्या से बुरी तरह परेशान रहते है  . 
  • रात को पेट भर कर खाना खाएंगे , खूब सारे फेट और मीठे तथा मीठे के साथ तो पेट खराब रहेगा निश्चित तौर पर , क्यों ? क्यूंकि  रात को आप कम से कम फिजिकल एक्टिविटी करते है , खाना ठीक से पच ही नहीं पायेगा , और जब खाना ठीक से नहीं पचेगा तो पेट खराब होगा ही होगा  . आपको क्या करना चाहिए - आप को नाश्ता भारी करना चाहिए , लंच थोड़ा हल्का और डिनर तो बिलकुल ही हल्का कीजिए ताकि पेट को ज्यादा परेशानी नहीं हो , पेट परेशान नहीं होगा तो आप भी परेशान नहीं होंगे  . 
  • शरीर को पानी उचित मात्रा में चाहिए , हमारे यहाँ खासकर महिलाये तो पानी को इग्नोर करके चलती है , घर से बाहर वे पानी बहुत कम पीती है  में इतनी बिजी रहती है की पानी पीने की तरफ उनका ध्यान जाता ही नहीं है  . आपकी हेल्थ है - आप ध्यान नहीं रखेंगे तो कौन ध्यान रखेगा , आप को ही ध्यान रखना है  . और  कम से कम पानी पीने का तो ध्यान रखिए आप  . पानी खूब सारा पीजिये , इतना की दिन में चार पांच बार यूरिन के लिए जाना पड़े  . पानी अच्छा पिएंगे तो पेट साफ़ रहेगा और हेल्थी भी , 
पानी कितना और कैसे पिए यहाँ पढ़िए

  • पेट की गड़बड़ी को ठीक करने के लिए आप अंग्रेजी दवा पर बहुत ज्यादा निर्भर  सकते है ,  चाहिए  की आप फल फ्रूट नियमित रूप खाए और  डेली लाइफ  थोड़ा सीस्टमेटिक करे , इससे मोटापा भी कम होगा और पेट वगैरह हेल्थी रहेंगे।  
  •  यह तो तय है की बचपन से ही आप का पेट खराब नहीं होगा , यह समस्या बहुत बाद में बनी होगी , क्यूंकि बचपन  आपका खान पान नियमित था , और दिनचर्या भी ठीक थी।  बस आपको वही लौट जाना है , आपका स्वास्थ्य भी उसी कंडीशन में लौट जायेगा , चिंता की कोई बात नहीं है  . 
इन छोटी छोटी बातो को ध्यान रखिये , आप स्वस्थ रहेंगे खुश भी।  ब्लॉग पर आने के लिए शुक्रिया आते रहिये  .



Related Posts 

Weight loss now

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्या रेगुलर संबंध बनाने से महिलाओ का वजन बढ़ता है ?

शादी/ पार्टी में कैसे खाना खाए की वजन नहीं बढ़ पाये (How to take food in party/function to avoid weight gain, Hindi)

फिटनेस के लिए साईकल चलाने से क्या फायदे होते है?