वजन कम करने के लिए खाना किस समय खाएं ( What is the Right time for meal to lose Weight)
मोटापा बढ़ने का बड़ा कारण यह भी है की खाना सही समय पर नहीं खाते है हम , खासकर महिलाये तो खाना खाने की टाइमिंग लेकर इतनी अस्त व्यस्त रहती है की , अधिकतर महिलाओ ने टाइम टेबल से खाना होगा , शायद उन्हें भी याद न हो . हाउस वाइव्स दिन भर घर के बावजूद समय पर भोजन नहीं कर पाती है , कामकाजी महिलाये अन्य कारणों से समय का ध्यान नहीं रख पाती है . आखिर समय पर खाना क्यों जरुरी होता है ?
- शरीर को अपना एनर्जी लेवल बना रखने लिए केलोरी की जरुरत पड़ती है , केलोरी खाने से मिलती है। और अगर खाना नहीं खाया तो क्या होगा ? शरीर थका हुआ महसूस करेगा . और लगातार समय पर खाना नहीं खाने पर , शरीर एक मेकेनिज्म बना लेता है . और वह मेकेनिज्म है चर्बी इकट्ठी करने का .शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक यह निर्धारित कर लेती है की अगर खाना समय पर नहीं खाया जा रहा है , तो शरीर को चलाने के लिए ज्यादा मात्रा में चर्बी स्टोर करनी पड़ेगी . इसी लिए समय पर खाना नहीं खाने वाले लोगो के पेट पर अधिक चर्बी मिलेगी .
- दूसरा बड़ा बुरा प्रभाव यह है की , समय पर खाना नहीं खाने से शरीर का मेटाबोलिज्म बिगड़ जाता है , मेटाबोलिज्म का मतलब है - केलोरी बर्न शरीर की ताकत में कमी आना . और जब मेटाबोलिज्म बिगड़ता है तो सबसे पहले पाचन बिगड़ता है , जिसके परिणाम स्वरूप मोटापा बढ़ता है , कांस्टीपेशन यानी गैस आदि समस्या शुरू हो जाती है और चेहरे की त्वचा आदि प्रभावित होने लगती है।
- खाना खाने पर तीसरा बुरा प्रभाव यह होता है की आप जब भी खाना खाते है तब आपको ज्यादा खाना खाना पड़ता है , और ज्यादा खाने का सीधा सा असर है - मोटापा !
- सबसे पहले यह जान लीजिए की आप के शरीर को चौबीस घंटे ऊर्जा की जरुरत पड़ती है , ऐसे में आप के शरीर के पास सही मात्रा में और रेगुलर इंटरवल में खाना होना चाहिए .
- ब्रेकफास्ट - आप रात को डिनर करते है , सोते वक्त भी शरीर को एनर्जी चाहिए , अतः सुबह होते होते ऊर्जा का स्तर बिलकुल कम हो जाता है . ऐसे में ब्रेकफास्ट का सही समय है सुबह 7 से 8 बजे के बीच। इस समय आपको नाश्ता कर ही लेना चाहिए . याद रखने लायक बात यह है की 10 बजे बाद ब्रेकफास्ट नहीं करना चाहिए . ब्रेकफास्ट हेल्थी हो , और पौष्टिक हो .
- लन्च - ब्रेकफास्ट और लंच के बीच 4 घंटे का अंतराल होना चाहिए , यानि अधिकतम चार घंटे के बाद आपको लंच कर ही लेना है . 12.30 - 2.00 बजे के बीच लंच का सही समय है , किसी भी हालत में चार बजे के आस-पास लंच नहीं करे . सारे दिन का शेडूल बिगड़ जाता है .
- डिनर - डिनर में कुछ बाते ध्यान रखने लायक है , पहली बात तो यह की 10 बजे बाद डिनर न करे , डिनर का सबसे बेहतर समय है 6 बजे से 8 बजे तक . और साथ ही जरुरी बात यह भी है की सोने से तीन घंटे पहले डिनर हो जाना चाहिए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें