बेली फेट को कम करने के उपाय (how to lose belly fat )

बेली फेट हर व्यक्ति के पेट पर जमा होता है , यह सच है ! सिक्स पेक ऐब्स वाले लोगो के पेट पर भी थोड़ा बहुत बेली फेट जमा होता है . मगर समस्या तब आती है जब यह नियंत्रण से बाहर हो कर शरीर से अलग दिखना शुरू हो जाए . बॉडी फेट को दूर करने के लिए आप डाइट या एक्सरसाइज भी कर रहे है तो सबसे पहले चेहरे का फेट कम होता है और सबसे बाद में बेली फेट कम होता है . यानी ये जिद्दी फेट है सबसे पहले जमता है और सबसे बाद में कम होता है . मगर सही तरीके से फेट को कम करने पर ध्यान दिया जाए तो यह असंभव टास्क नहीं है , बिलकुल असंभव नहीं है . आइए इस आर्टिकल में दो तरीको की बात करते है , पहला तरीका है साधारण टिप्स और दूसरा तरीका है हर्बल डाइट द्वारा .
बेली फेट को कम करने के लिए आप निम्न आदते अपना लीजिये ,
- हाइड्रेशन - यानी पानी की भरपूर मात्रा , एक दिन में आठ से दस गिलास पानी आपके शरीर में पानी की पूरी पूर्ति करता है , जिससे की शरीर में डिटॉक्सीफिकेशन चलता रहता है , फ़ालतू पदार्थ शरीर से बाहर निकलते रहते है निरंतर , और मेटाबोलिज्म संतुलित रहता है . एक तथ्य यह भी है की पानी भी कुछ मात्रा में फेट कटर का काम भी करता है . अपने साथ पानी की बोतल रखिए , यह सही तरीका है खुद को दिन भर याद करवाने का की आपको पानी निरंतर पीना है .
- फाइबर - फाइबर फलो होता है , फाइबर मेटाबोलिज्म को दुरुस्त करता है , अच्छा मेटाबॉलिज्म शरीर में फेट की उचित मात्रा ही रखता है . फाइबर का दूसरा काम यह है की यह बिना केलोरी की मात्रा बढ़ाए पेट को भरा रखता है , भूख को बिना केलोरी नियंत्रित रखता है . फाइबर की मात्रा बढाइये शरीर में , भूख नियंत्रित रहेगी और शरीर अपनी ऊर्जा की जरुरत मौजूद फेट में से पूरा करेगा , परिणाम - वेट लॉस !
- एक्टिवनेस - मोटापा अपने साथ आलस लाता है , रोज कम से कम 45 मिनट वॉक एक्टिव रखती है , और एक्टिवनेस से एब्डॉमिनल मसल भी एक्टिव होते है , जिससे की बेली फेट के कम होने के अवसर बढ़ जाते है , नेचुरली !
- सोना - एक अध्ययन के अनुसार जो लोग सात से आठ घंटे अच्छी नींद लेते है , उनके शरीर में फेट बहुत धीरे जमता है , जबकि अस्तव्यस्त नींद और कम नींद लेने लोगो में बेली फेट जल्दी जमा होता है . नींद लीजिये ताकि संतुलन खराब न हो और शरीर की फेट इकठ्ठा करने की नेचुरल आदत बिगड़े नहीं .
अब आपको बताते हर्बल प्रोडक्ट्स के बारे में , हर्बल लाइफ के प्रोडक्ट्स असल में मील रिप्लेसमेंट प्रोडक्ट्स है , जो पूरी तरह हर्बल होते है . यानी इन ब्रेकफास्ट और डिनर की जगह ये प्रोडक्ट लेने होते है , इन प्रोडक्ट्स में केलोरी कम होती है , प्रोटीन उतना ही होता है जितनी शरीर को जरुरत होती है , फाइबर की उचित मात्रा होती है , और पोषण पदार्थो की सही मात्रा होती है ताकि आप का शरीर उचित मात्र में पोषण प्राप्त कर सके और बॉडी धीरे धीरे अपना फेट नेचुरली कम कर सके , ऊपर दिए गए फेक्टर्स को एक साथ दिनचर्या में शामिल करना कई लोगो के लिए संभव नहीं होता है , किसी व्यक्ति को क्या जानकारी है की प्रोटीन , पोषण पदार्थ , फाइबर कितना लिया जाए , और किस किस समय लिया जाए . इन सभी समस्याओ का एक साधारण इलाज यह है हर्बल लाइफ प्रोडक्ट्स की डाइट पर शिफ्ट हुआ जाए। और सुरक्षित तरीके से वजन कम किया जाए।
Related Posts
ब्रेकफास्ट नहीं करेंगे तो वजन बढ़ेगा
पोषण युक्त शेक से वजन ऐसे कंट्रोल होता है
Herbalife Weight loss Diet
Bahut acchi jankari hai Sir. Thanks
जवाब देंहटाएं