वजन कम करने का सिस्टमेटिक तरीका( Herbalife Systematic way to lose Weight )
वजन कम करने का सिस्टमेटिक तरीका होता है , डॉक्टर ने आपको यह कहा है की आपको अपने वजन का 10 % वजन कम करना है , तो आपको एक सिस्टम के तहत चलना है , अपनी डाइट और एक्सरसाइज को संतुलित करते हुए आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करना है। निम्न बातो का ध्यान रखना जरुरी है .
- हर कोई चाहता है की एक साथ बहुत सारा वजन कम हो जाए , प्रेक्टिकली यह संभव नहीं है। एक सप्ताह में आधा किलो से एक किलो वजन कम होना शरीर और स्वस्थ्य के लिए ठीक है .
- प्रेक्टिकल लक्ष्य आपके स्वास्थ्य के साथ बिना छेड़ छाड़ के सुरक्षित वेट लॉस करता है .
- बहुत सा वजन एक साथ काम करना और फिर से वजन का बढ़ जाना , इससे बेहतर है की धीरे धीरे ही सही मगर स्थाई रूप से वजन कम हो , और ग्राफिकल उतार चढ़ाव की बजाए वजन घटने में निरंतरता हो।
- वजन कम होने की प्रक्रिया में चर्बी घटने के साथ मसल्स भी बनना जरुरी है , इसके लिए आवश्यक है की आप अपनी डाइट का खास तौर पर ध्यान रखे .
- वाटर रिटेंशन , यानी पानी का शरीर से बाहर निकलना और अच्छे से निकलना भी वेट लॉस प्रक्रिया का आवश्यक अंग है , इसके लिए आपको अपने शरीर के वजन के अनुसार सही मात्रा में पानी पीना जरुरी है .
- वेट लॉस करते वक्त न्यूट्रिशन या पोषण पदार्थ लेना इसलिए जरुरी हो जाता है , ताकि आप का शरीर अंदरुनी कमजोरी का शिकार न हो .
- देखिए , वजन तब बढ़ता जब उपलब्ध केलोरी बर्न नहीं हो पाती है , यानी जितना खाना खा रहे है उतना शरीर काम नहीं ले रहा हो और अतिरिक्त केलोरी फेट के रूप में जमा होता जाता है . सो , आप अपने दिन भर का केलोरी बजट बनाइये , और उतना ही खाना निर्धारित कीजिये जितना की शरीर के लिए जरुरी है , दूसरी स्टेप में केलोरी कीजिये ताकि जमा फेट से केलोरी लेकर शरीर अपना काम कर सके और फेट की मात्रा शरीर के काम आ सके , फेट कम हो सके , रोज।
- ठीक से पाचन होने के लिए फलो का डाइट में प्रयोग कीजिये ताकि पाचन क्रिया ठीक होने से खाना ठीक से अब्सॉर्ब हो सके।
- पानी की मात्रा बढ़ाने लिए लिक्विड डाइट का प्रयोग किया जा सकता है , यथा ; शिकंजी , फलो के जूस आदि के अलावा में कुल चार से पांच लीटर पानी पीजिये .
- केलोरी बर्न करने का सबसे अच्छा तरीका है , कसरत . मसलन एक घंटा जॉगिंग से 1000 केलोरी तक बर्न होती है , सप्ताह पाँच दिन वॉक और कसरत शरीर से अच्छी मात्रा में फेट कम करता है , कसरत और दौड़ से मसल्स डेवलप होते है , डेवलप मसल्स फेट को कम करने में सहायता करते है .
- पहले ही दिन से तेज दौड़ना शुरू नहीं करे .
- जोगिंग के लिए हल्के जूते चुनिए , चप्पल में दौड़ना उचित नहीं है।
- जॉगिंग एक निरंतर प्रक्रिया है , अतः जॉगिंग का समय धीरे धीरे बढ़ाये . रोज जोगिंग करने से अपने आप समय बढ़ने लगता है।
- जैसे जैसे आपका स्टेमिना बढ़ेगा आप अधिक देर तक दौड़ेंगे , सो अपना ध्यान निरंतरता पर रखे न की समय बढ़ाने पर।
- जोगिंग के बाद हलकी फुल्की कसरत करना फायदेमंद रहता है .
- हो सके तो जोगिंग के लिए साथी ढूंढिए , जोगिंग साथी के साथ कदमो के तालमेल से अच्छे परिणाम आते है .
- इस दौरान खिंचाव या दर्द पर आराम कीजिये , जोगिंग मत कीजिये .
Related Posts
पोषण युक्त शेक से वजन ऐसे कंट्रोल होता है
मोटापे और पेट खराब रहने की समस्या से ऐसे निपटे
Nutritional Weight loss

How to Reduce Weight Loss and Obesity - VLCC Weight Management helps you achieve a good condition of physical and mental health by exercise and lifestyle management. Diet to Lose Weight
जवाब देंहटाएंvery nice information sir.
जवाब देंहटाएंफैट लॉस करना इतना भी जटिल नहीं है जितना लोग इसे मान लेते है। यदि आप जानना चाहते है ”How To Lose/Reduce Weight Fast?” तो एक बार जरूर देखे Eassy 20 Fat Loss Tips In Hindi